सिविल लाइन रोड पर कचहरी के पास खड़ी कार से चार लाख रुपये उड़ाए जाने के मामले में 15 दिन बाद कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। अज्ञात चोरों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
पन्नूगंज के कोल्हुआ रैया निवासी अमित मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने 22 फरवरी को पीएनबी शाखा से चार लाख रुपये निकालकर अपनी कार के अंदर झोले में रखा। इसके बाद कार लॉक कर वह एक परिचित का काम निपटाने कचहरी में चला गया। वापस आया तो कार का एक शीशा खुला था और अंदर रखे रुपये गायब थे। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज की।