फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: यूपीपीसीएल के जेई व टीजीटी पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। यूपीपीसीएल के जेई व टीजीटी पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला झुलसे संविदा कर्मी की मौत व दूसरे सहकर्मी की नाजुक हालत का है। घटना बीते साल 22 नवंबर को बीना पुलिस चौकी इलाके में हुई थी।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों का आरोप है कि कोटा सब स्टेशन से जुड़े संविदा कर्मियों को जेई कन्हैया तिवारी व टीजीटी राकेश त्रिपाठी ने नियम विरुद्ध बिना सुरक्षा उपकरणों के दो संविदा कर्मियों को दूसरे ठेकेदार का कार्य करने के लिए उच्च प्रवाह वाली बिजली लाइन के पोल पर कार्य करने के लिए चढ़ा दिया था। जिराफ मशीन के बकेट में सवार दोनों करंट लगने से झुलस गए और काफी ऊंचाई से नीचे गिर गए। संविदा कर्मी सुनील कुशवाहा व सत्येंद्र को इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया। उपचार के दौरान सुनील की आठ जनवरी को मौत हो गई। जबकि बुरी तरह झुलसा सत्येंद्र भी संघर्ष कर रहा है। सुनील की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने जेई व टीजीटी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि पति को जबरन जेई व टीजीटी ने 33 केवीए लाइन पर काम करने के लिए बुलाया गया था। जबकि वह काम अन्य कंपनी का था। काम नहीं करने पर अगले महीने की सैलरी रोक देने व नौकरी से हटा देने की धमकी दी गई थी। इसी के चलते उसके पति सुनील की मौत हुई। प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें