फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 13 स्कूलों के 1200 विद्यार्थियों ने मिलकर बनाई मानव शृंखला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बृहस्पतिवार को सड़क हादसे रोकने का संकल्प लिया गया। रॉबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान में 13 स्कूलों के 1200 विद्यार्थियों, अधिकारियों-कर्मचारियों ने मानव शृंखला बनाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। वाहन चलाते समय नियमों के पालन की शपथ ली।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा माह के तहत कार्यक्रम में आदर्श इंटर कॉलेज, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, सेंट जेवियर्स, मां वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल, कंपोजिट विद्यालय मल्टी स्टोरी बिल्डिंग सहित 13 स्कूलों के 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। हाइडिल मैदान के मध्य में मानव शृंखला के रूप में भारत का मानचित्र बनाया। सड़क सुरक्षा से जुड़े आकर्षक स्लोगन लिखी तख्तियों के माध्यम से उसे सजाया। विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, दुर्घटना से देर भली जैसे नारे लगाए। सड़क सुरक्षा पर आधारित गीत गाते हुए छात्राओं ने लोगों को जागरूक किया। डीएम बद्रीनाथ सिंह व एसपी अशाेक कुमार मीणा ने सभी को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। डीएम ने कहा कि सड़क पर स्वयं सुरक्षित चलें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। एसपी ने कहा कि तेजी से बढ़ रहे सड़क हादसे समाज के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। हम सामूहिक प्रयास से ही इसमें कमी ला सकते हैं। एआरटीओ धनबीर यादव ने सड़क पर चलते समय नियंत्रित गति रखने, कार में सीट बेल्ट और बाइक से चलते समय हेलमेट लगाने की अपील की। कार्यक्रम में डीआईओएस जयराम सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, एआरटीओ प्रवर्तन राजेश्वर यादव, यातायात प्रभारी अविनाश सिंह, आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें