कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरखाड मे मंगलवार की शाम उपचार के दौरान बुखार से पीड़ित बालक की हुई मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक पवन के चाचा सुरेंद्र भारती के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कथित डॉक्टर राजकुमार गुप्ता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
कोन थाना क्षेत्र के पिपरखाड़ गांव निवासी सुरेंद्र भारती ने बताया की उसके भतीजे पवन कुमार 11 को मंगलवार को हल्का बुखार था। पवन के इलाज के लिए गांव के ही ग्रामीण डाक्टर राजकुमार गुप्ता को बुलाया गया। डाक्टर ने ज्यों ही बच्चे को इंजेक्शन लगाया उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होता देखा डॉक्टर बहाना लगाकर फरार हो गया। उधर प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि मृतक के चाचा की तहरीर पर डाक्टर राजकुमार गुप्ता के खिलाफ धारा 304 व 2/3 मेडिकल अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल आरोपी डॉक्टर घर से फरार है।