फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिया लेकर लाखों रुपये न देने वाले पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली पुलिस ने एक व्यापारी की तहरीर पर एक दुकानदार के खिलाफ गबन समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने लाखों रुपये का सरिया लेकर भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन

एसएसआई ऐश खां ने बताया कि राबर्ट्सगंज निवासी वादी अमित कुमार जायसवाल का कहना है कि उनके फर्म से 2019 में केशरवानी ट्रेडर्स कौंधियारा बाजार प्रयागराज ने करीब साढ़े बारह लाख का सरिया खरीदा था। दुकानदार ने अब तक छह लाख 40 हजार रुपये भुगतान किया है। शेष रुपये नहीं दे रहा है। बकाया धनराशि अदा करने के लिए उसने चेक दिया था लेकिन चेक बाउंस हो गया। इतना ही नहीं बकाया रुपये मांगने पर मारने पीटने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। एसएसआई ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी दुकानदार के खिलाफ गबन, धमकी और गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें