फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील परिसर में कब्जा करने वालों के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर तहसील परिसर में अवैध कब्जा करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ तहसील प्रशासन सख्त हो गया है। सदर कोतवाली पुलिस ने तहसील के चपरासी की तहरीर पर आठ नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में तहसील के नजारत शाखा के चपरासी हरेराम ने अवगत कराया है कि उसकी ड्यूटी तहसील में देखरेख तथा अन्य कार्य के लिए लगाई गई है। जब अवकाश के दिन कोई अधिकारी और अन्य लोग तहसील में नहीं आते हैं तो कुछ लोग अक्सर तहसील परिसर में अवैध कब्जा करने के उद्देश्य से टीन शेड और जाली लगा देते हैं। मना करने पर भी नहीं मानते, अलबत्ता उसे धमकाते हैं।
रविवार को तहसील के मुख्य गेट के पास चार लोग टीन शेड लगाकर रिक्शे व साइकिल पर चढ़कर पेंट से पालिश करने लगे। टीनशेड लगाने से रोका तो वे लोग उसे गाली देकर जान से मारने की धमकी देने लगे। इंस्पेक्टर ने बताया कि चपरासी की तहरीर पर तरावा गांव निवासी राम प्रसाद, बहुअरा निवासी बाल गोविंद, सुनील, कनेटी निवासी लाले समेत आठ नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ तहसील की जमीन अवैध कब्जा करने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें