फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सौ पूजा पंडालों ने नहीं ली अग्नि सुरक्षा की एनओसी, बेखबर बने रहे अफसर

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक के समीप दुर्गा पूजा पांडाल में अग्नि सुरक्षा का निरीक्षण करते एसडीएम रमे - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
भदोही के पूजा पंडाल में हुए अग्निकांड के बाद जिले में स्थापित पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर हो गया। सोमवार को दिन भर पुलिस-प्रशासन के अफसर पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों की पड़ताल करते रहे। छानबीन के दौरान अधिकांश पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा के माकूल इंतजाम नदारद मिले।
विज्ञापन

जिले में स्थापित कुल 342 में से सिर्फ 40 को ही अग्निशमन विभाग की ओर से एनओसी जारी हुई है। वहीं बिजली विभाग से किसी ने भी एनओसी नहीं ली है। नगर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 342 स्थानों पर सार्वजनिक रूप से दुर्गा पूजा का आयोजन हो रही हैं। कहीं पंडाल बनाकर प्रतिमा स्थापित की गई तो कहीं मंदिर को ही पंडाल का रूप देकर भव्य सजावट की गई है।
पूजन की तैयारियां शुरू होने से पहले ही प्रशासन की ओर से जगह-जगह बैठकें कर सभी आयोजकों को अग्नि व विद्युत सुरक्षा को लेकर सचेत किया गया था। हिदायत दी गई थी कि किसी अप्रिय वारदात से निपटने के लिए सभी आयोजक अग्निशमन और बिजली विभाग से एनओसी जरूर प्राप्त कर लें। इसके बावजूद इसे लेकर किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई है।
विज्ञापन

पूजा पंडालों की भव्य सजावट कर दी गई लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हुए और न ही जिम्मेदारों की ओर से इसकी जांच की जरूरत समझी गई। अब भदोही की घटना के बाद शासन ने सख्ती दिखाई तो सोमवार को दिन भर अफसर सभी पूजा पंडालों का भ्रमण कर निरीक्षण में जुटे रहे। अधिकांश जगहों पर अग्निशमन यंत्र, निकास और प्रवेश के अलग-अलग द्वार, बालू से भरी बाल्टी, पानी का पर्याप्त इंतजाम सहित अन्य मानक पूरे नहीं मिले।
आयोजकों ने अग्निशमन विभाग से कोई एनओसी भी नहीं ली है और न ही अस्थाई बिजली कनेक्शन कराया है। जिला अग्निशमन अधिकारी रामानुज सिंह ने बताया कि कुल 40 पूजा पंडालों को एनओसी जारी की गई है। इसके अलावा किसी ने आवेदन नहीं किया है। उधर, बिजली विभाग के एक्सईएन एसके सिंह ने बताया कि किसी भी पंडाल के लिए एनओसी जारी नहीं हुई है।
एसडीएम-सीओ ने किया भ्रमण, कहा: 15 घंटे में ले एनओसी
भदोही की घटना के बाद शासन के निर्देश पर सोमवार को सभी एसडीएम, सीओ और थाना प्रभारियों ने अपने क्षेत्र में पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। सदर एसडीएम रमेश कुमार, सीओ सिटी राहुल पांडेय, कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने नगर में स्थापित पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। एसडीएम ने एनओसी न लेने वाले आयोजकों को 15 घंटे के अंदर सारी प्रक्रिया पूरी कर एनओसी हासिल करने की हिदायत दी। कहा कि जिस क्षेत्र के पूजा पंडाल समिति के लोग परमिशन नहीं लेंगे उस क्षेत्र के थाना और चौकी प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
आयोजकों ने लिया सबक, करने लगे इंतजाम
भदोही में हुई घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है। सोमवार को जिले में पूजा समिति केे लोग पांडालों में पर्याप्त बालू, पानी आदि का इंतजाम करने में जुटे रहे। राबर्ट्सगंज साईं चौक स्थित सत्य महोत्सव पूजा पंडाल के अध्यक्ष महेश अग्रहरी राबर्ट्सगंज, न्यू मार्केट स्थित मां अंबे महोत्सव पूजा समिति के अध्यक्ष महेश, न्यू कॉलोनी स्थित जय मां अंबे महोत्सव पूजा पंडाल के अध्यक्ष राजन गुप्ता ने कहा कि पूजा पंडालों में आग के बचाव के प्रबंध किए गए हैं। उत्तर मोहाल स्थित मां दुर्गा पूजन महोत्सव समिति के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, मेन मार्केट स्थित आदिशक्ति श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कुमार जैन व बढौली चौक के समीप ऑटोमोबाइल संघ के संरक्षक रामसकल चौबे ने कहा कि दस-दस वालियंटरों को भी भीड़ को नियंत्रित करने को लगाया गया है।
सभी एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों को पूजा पंडालों में आग से बचाव के इंतजाम आदि की जांच कर मुकम्मल व्यवस्था कराने को कहा गया है। सभी आयोजकों को भी सुरक्षा मानकों को पूरा करने के बाद ही पूजन-अर्चन कराने की हिदायत दी गई है। सुरक्षा से कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। लापरवाही पर कार्रवाई होगी। - चंद्र विजय सिंह, जिलाधिकारी।
थाना और चौकी प्रभारियों को पूजा पंडालों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने का निर्देश दिया गया है। बिजली और अग्निश्मन विभाग से अभी तक एनओसी न लेने वाले पूजा समितियों के अध्यक्षों को शीघ्र लेने को कहा गया है। मानकों की अनदेखी करने वालों की जवाबदेही तय की जाएगी। - डॉ. यशवीर सिंह, एसपी।

राबर्ट्सगंज स्थित पूजा पांडाल में अग्निशमन सुरक्षा की जांच करते एसडीएम रमेश कुमार और सीओ।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें