फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्डधारकों ने तेल न मिलने पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर विकास खंड के सलखन न्याय पंचायत के साथ गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों की तरफ से नि:शुल्क गेहूं, चावल व चना के साथ तेल न मिलने से कार्डधारकों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि फरवरी का अनाज वितरण किया जा रहा है लेकिन अभी तक तेल नहीं मिला है।
विज्ञापन

कार्डधारकों को राशन में गेहूं और चावल के साथ चना, नमक और रिफाइंड (तेल) भी दिया जा रहा है। फरवरी माह का अनाज उठान करने कोटे की दुकान पर पहुंच रहे कार्डधारकों को अनाज के साथ चना व नमक दिया जा रहा है लेकिन रिफाइंड ऑयल नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर दुकानदारों से वाद विवाद का भी मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में कोटेदार रामजानकी ने बताया कि गोदाम पर तेल आ जाने पर सभी उपभोक्ताओं को तेल का वितरण किया जाएगा। वहीं खाद्य आपूर्ति विभाग सप्लाई अधिकारी शशिकांत मौर्या ने बताया कि गल्ला गोदाम पर दो दिन पूर्व रिफाइंड तेल आ गया है। इसकी सूचना सभी कोटेदारों को दे दिया गया है। सभी कार्डधारकों को समय से रिफाइंड तेल वितरण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें