फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार में लगी आग, एक ही परिवार के नौ लोग घायल

Sat, 07 May 2022 01:45 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र

सार

ओबरा के बिल्ली निवासी एक परिवार के नौ लोग रेणुसागर स्थित रिश्तेदार के घर कार से जा रहे थे। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर बैरपान जंगल में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर अनपरा के बैरपान जंगल में शुक्रवार देर रात एक अनियंत्रित कार पलट गई। कार में एक ही परिवार के नौ लोग सवार थे। कार पलटने के कुछ देर बाद ही उसमें आग लग गई। चीखपुकार सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आननफानन सभी सवारों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया और सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन


ओबरा के बिल्ली निवासी एक परिवार के लोग रेणुसागर स्थित रिश्तेदार के घर जा रहे थे। शुक्रवार  देर रात उनकी आल्टो कार वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित बैरपान गांव के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े।

घायलों के निकलते ही कार में लगी आग

तत्काल कार सवार रूबी विश्वकर्मा (35), जूही (25), नीतीश विश्वकर्मा (26), परी विश्वकर्मा (15), सुहाना (10), आर्यन (08), यश (03), युवराज (04), प्रिंस (08) को बाहर निकाला। कार से बाहर निकाले जाने के कुछ देर बाद ही उसमें आग लग गई। सड़क किनारे कार को धू-धूकर जलता देख लोग सन्न रह गए।

विज्ञापन

सूचना पाकर अनपरा पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी आ गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार काफी हद तक जल चुकी थी। अनपरा एसओ श्रीकांत राय ने बताया कि कार सवार सभी एक ही परिवार के थे। हादसे में उन्हें हल्की चोटें आईं। सभी को जयंत स्थित नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें