ओबरा। अधिशासी अभियंता इंजीनियर अदालत वर्मा के निर्देश पर बुधवार को वीआईपी रोड व कॉलोनी के सेक्टरों के विद्युत के बकायेदारों से राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाया। गैर निगमीय बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल एक सप्ताह के अंदर जमा करवाने की चेतावनी दी। इस दौरान कुछ अवैध कटिया कनेक्शन का विद्युत विच्छेदन भी किया।
अधिशासी अभियंता अदालत वर्मा ने बताया कि विद्युत बिल बकायेदारों से अभियान के दौरान बकाया बिल के एवज में तीन लाख 85 हजार रुपये राजस्व वसूला गया। अभियान के दौरान लोगों को चेतावनी दी कि वे अवैध तरीके से किसी भी सूरत में बिजली न जलाएं नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जायेगी। टीम में सहायक अभियंता राजस्व रोहित गुप्ता, सहायक अभियंता सत्येंद्र कुमार सिंह, सहायक अभियंता (राजस्व) रोहित गुप्ता, सहायक अभियंता अंकित प्रकाश, अवर अभियंता अनिल तिवारी, अवर अभियंता अलोक कुमार सिंह आदि शामिल थे।