फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवा की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, साथियों ने मुआवजे के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय निर्माणाधीन सी परियोजना में मंगलवार की सुबह हाइवा की चपेट में आने से एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। काम करने वाले अन्य श्रमिक घायल साथी उसे परियोजना अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने घायल शिवमुनि पांडेय (48) को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की बात कही तो श्रमिकों ने रोक दिया। श्रमिक शव रखकर मृतक परिजनों को 20 लाख मुआवजा दिए जाने की मांग करने लगे। महाप्रबंधक ने 17 लाख मुआवजा देने की बात कही तब जाकर श्रमिक शांत हुए।
विज्ञापन

बता दें कि शिवमुनि पांडेय पुत्र आरजी पांडेय निवासी ग्राम बड़खरा जिला सीधी मध्यप्रदेश निर्माणाधीन सी परियोजना में कार्यदायी संस्था एसएमएस कंपनी में झंडी दिखाने का काम करता था। बुधवार की सुबह करीब दस बजे शिवमुनि ड्यूटी पर था। उसी वक्त हाइवा ट्रक ने उसे कुचल दिया। अन्य श्रमिक उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाराज श्रमिकों ने मृतक के परिवार को 20 लाख मुआवजा देने की मांग शुरू कर दिया। उनका कहना था कि मृतक को दो पुत्री व एक पुत्र है। मृतक के बड़ी पुत्री की शादी 21 मई को होना निश्चित है। अब उसके बेटी की शादी और परिवार के सदस्यों का खर्च कौन उठायेगा। वहीं मजदूरों के समर्थन में स्थानीय कई समाजसेवी व नेता भी मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ओबरा व चोपन तथा जुगैल के थाना प्रभारी भारी संख्या में पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। मुख्य महाप्रबंधक आरपी सक्सेना ने घटना स्थल पर जाकर पुलिस की मौजूदगी में मजदूरों सहित कंपनी के लोगों संग वार्ता कर दो लाख नगद तुरंत देने व पांच पांच लाख के तीन चेक कुल 17 लाख देने का वादा कर मामले को शांत कराया। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। लाल बाबू झा, राजीव कुमार, रमेश सिंह यादव, बृजेश पांडेय, बीड़ी विश्वकर्मा, विपिन सिंह कश्यप, आकाश जायसवाल, कुमार सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें