फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: चुनाव ड्यूटी में जा रहे सीआईएसएफ जवानों से भरी बस पलटी, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर

Sat, 05 Mar 2022 06:14 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

कुशीनगर में चुनाव समाप्त होने के बाद सीआईएसएफ के 36 जवान खुर्जा डिपो की बस में सवार होकर सोनभद्र आ रहे थे। उन्हें ओबरा जाना था।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त रोडवेज बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव कराने के लिए सुरक्षा बलों को लेकर आ रही रोडवेज की बस शुक्रवार की रात वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे पर मारकुंडी घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस एक जवान की मौत हो गई। वहीं आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद तीन घायलों को वाराणसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


कुशीनगर में चुनाव समाप्त होने के बाद सीआईएसएफ के 36 जवान खुर्जा डिपो की बस में सवार होकर जिले में आ रहे थे। उन्हें ओबरा जाना था। रात करीब दो बजे हाइवे पर स्थित मारकुंडी घाटी में बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चली गई। हादसे में बस सवार जवानों को गंभीर चोट आई। राहगीरों ने घटना की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से सभी जवानों को बस से बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने कांस्टेबल कृष्णवीर सिंह (45) पुत्र जोगेंद्र सिंह ग्राम सलोनी थाना बहादुरगंज गाजियाबाद को मृत घोषित कर दिया।

 

घायलों में सीआईएसएफ यूनिट एचपीसीएल विशाखापटनम 846/535 के कांस्टेबल बालाकृष्ण निवासी हैदराबाद, बृजेश राठौर निवासी आंध्रप्रदेश, एएसआई एसएल नायक, हेड कांस्टेबल एमएम बेग निवासी हैदराबाद, कांस्टेबल के. चंद्रिया उड़ीसा, सुरेश हेड कांस्टेबल यूसी निवास राव, रजनीश आदि शामिल हैं।

विज्ञापन

चुर्क पुलिस लाइन में सड़क हादसे में मृतक जवान को पुष्प चक्र भेंट करते एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह।- फोटो : अमर उजाला

 

इसमें बालाकृष्ण, बृजेश और एसएल नायक को वाराणसी रेफर कर दिया गया। उधर, कृष्णवीर सिंह के शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइंस ले जाया गया। यहां डीएम टीके शिबू, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एएसपी विनोद कुमार, विजय शंकर मिश्र, सीओ सिटी राजकुमार तिवारी, आशीष मिश्र, आरआई धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें