Sonbhadra News: बड़ी संख्या में मजदूर रिहंद परियोजना में ड्यूटी करने जा रहे थे। इसी दौरान जंगली भौंरों के झुंड ने हमला बोल दिया। मैटेरियल गेट से लेकर स्वागत द्वार तक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्वागत द्वार में बस स्टैंड तक मजदूरों का रेला लग गया। घंटों बाद भौंरो के शांत होने पर अन्य मजदूर अपने-अपने साइड पर ड्यूटी पर लौटे।
सोनभद्र जिले के बीजपुर रिहंद परियोजना में भौंरों के हमले में एक सीआईएसएफ के जवान समेत सात मजदूर जख्मी हो गए। भौंरों के हमले के दौरान रिहंद परियोजना के मैटेरियल गेट से लेकर स्वागत गेट तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। इलाज के बाद जवान के साथ ही सभी मजदूरों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में मजदूर रिहंद परियोजना में ड्यूटी करने जा रहे थे। इसी दौरान जंगली भौंरों के झुंड ने हमला बोल दिया। मैटेरियल गेट से लेकर स्वागत द्वार तक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्वागत द्वार में बस स्टैंड तक मजदूरों का रेला लग गया। हमले में छह मजदूर व एक सीआईएसएफ का जवान घायल हो गया। सभी को धन्वंतरि चिकित्सालय रिहंद नगर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
घायलों में निर्मल कुमार (21) निवासी डोरहर, जमुना (28) निवासी चपकी, श्यामसुंदर (50) व सौदागर (30) निवासी जरहा, राजकुमार (38) निवासी चेतवा, चीनीलाल (38) निवासी जरहा के साथ सीआईएसएफ का जवान बाबाधन अली (37) निवासी रिहंद सीआईएसएफ कॉलोनी घायल हो गए। सभी का इलाज धन्वंतरि चिकित्सालय में करने के बाद छुट्टी कर दी गई। घंटों बाद भौंरो के शांत होने पर अन्य मजदूर अपने-अपने साइड पर ड्यूटी पर लौटे।