फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौरों के डंक से बच्ची की मौत: बकरी चराने गए बच्चों पर भौरों ने बोला हमला, एक की मौत, कई घायल

Thu, 12 Aug 2021 08:45 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

कुछ बच्चे गुरुवार को दोपहर बाद जंगल में बकरी चराने गए थे। अचानक कहीं से भौरों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
चोपन में भौरों के हमले में घायल हुए बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के पटिहवां गांव में गुरुवार को जंगल में बकरी चराने गए बच्चों पर भौरों ने हमला बोल दिया। हमले में गंभीर रूप से जख्मी बच्ची की मौत हो गई। वहीं छह बच्चे घायल हो गए। किसी तरह जंगल से भागकर उन्होंने खुद को बचाया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पटिहवां गांव निवासी कुछ बच्चे गुरुवार को दोपहर बाद जंगल में बकरी चराने गए थे। अचानक कहीं से भौरों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। एक साथ काफी संख्या में भौरों के हमले से बच्चे भयभीत हो गए। खुद को बचाते हुए वह घर की ओर भागने लगे।

भौरे झुंड में उनके पीछे आने लगे। इस दौरान उन्होंने डंक मारकर बच्चों को बुरी तरह जख्मी कर दिया। भागते समय पैर फंसने से रामनिहोर की पुत्री आरती(8) रास्ते में गिर गई। भौरों ने उसे गंभीर रूप से घायल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी बच्चों ने घर आकर परिजनों को पूरी जानकारी दी तो वह भागते हुए जंगल में पहुंचे। वहां आरती बेहोश पड़ी थी। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। उसके साथ के छह अन्य बच्चे भी घायल हुए हैं। उनका इलाज भी नजदीकी अस्पतालों में चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें