फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जांचल में गरजा बुलडोजर: पूर्व जिला पंचायत सदस्य का होटल ध्वस्त, कई दुकानें भी हटाईं गईं

Wed, 04 May 2022 06:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

शक्तिनगर बस स्टैंड इलाके में होटल और दुकानें कोल कंपनी की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई थी। अवैध निर्माण पर पुलिस ने बुधवार अलसुबह बुलडोजर चलवा दिया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है।  
विज्ञापन
शक्तिनगर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के शक्तिनगर स्थित एनसीएल की भूमि पर बने होटल और दुकानों पर पुलिस ने बुधवार अलसुबह बुलडोजर चलवा दिया। शक्तिनगर बस स्टैंड के पास एनसीएल की जमीन पर करीब दस विस्वा में निर्मित पूर्व जिला पंचायत सदस्य के तीन मंजिला होटल व दुकानों को प्रशासन ने बुधवार को ध्वस्त करा दिया।

विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर मुक्त कराई गई संपत्ति की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है। भारी फोर्स के साथ भोर में ही डटी पुलिस-प्रशासन की टीम ने कार्रवाई शुरू की। करीब चार घंटे बाद अवैध कब्जा हटाया जा सका।  एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा व सीओ प्रदीप सिंह चंदेल की मौजूदगी में सुबह पांच बजे के करीब कार्रवाई शुरू हुई।

नौ बजे तक अतिक्रमण कर बनाए गए होटल व दुकानों की जगह पूरी तरह साफ हो गई। इस दौरान दो पोकलेन मशीनें, चार जेसीबी, क्रेन, फायर ब्रिगेड सहित अन्य संसाधनों को लगाया गया था। ध्वस्तीकरण के लिए आधी रात के बाद पुलिस ने अपना काम शुरू कर दिया। इसी के बाद मशीनों का मूवमेंट शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह आसपास के रहवासी जगे तो देखा पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील है और मशीनें अपना काम कर रहीं है। पुलिस ने वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर वाहनों की आवाजाही रोक दी थी। यह इसलिए किया गया कि मुख्य मार्ग के किनारे स्थित होटल व दुकानों को तोड़ते वक्त मशीनों के संचालन में बाधा उत्पन्न ना हो। तमाशबीन बने लोगों को पुलिस ने कई बार एनाउंस कर हटाया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें