फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: भाजपा नेता को पीटने वाला बसपा का जिला महासचिव गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Sat, 01 Jan 2022 08:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

इस मामले में बसपा के एक नेता के पुत्र व भतीजे की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। छह नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है।
विज्ञापन
पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के दुद्धी कस्बे में चार दिन पहले भाजपा के दुद्धी मंडल के महामंत्री प्रेम नारायण उर्फ मोनू सिंह की पिटाई करने के मामले में शनिवार को पुलिस ने फरार चल रहे बसपा के जिला महासचिव राजेश धुसिया को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया। इसके पूर्व बसपा के एक नेता के पुत्र और भतीजे को पुलिस पकड़ चुकी है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दुद्धी कस्बे में मंगलवार को कुछ लोग भाजपा नेता प्रेम नारायण सिंह को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस छह नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर खोजबीन करने में जुटी थी। शनिवार को मारपीट के मामले में फरार चल रहे बसपा के जिला महासचिव राजेश धुसिया को पुलिस ने म्योरपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

घटना सीएचसी दुद्धी में पकड़े गए आरोपी का मेडिकल कराया गया। कोतवाल राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए बसपा के महासचिव राजेश धुसिया का चालान करने के साथ ही अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें