फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल एक्सचेंज पर लोगों ने किया प्रदर्शन

Sat, 17 Jan 2015 11:34 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड सीमा पर लगे बीएसएनएल टावर का शुक्रवार की शाम को अचानक नेटवर्क फेल हो जाने से आजिज आए उपभोक्ताओं ने शनिवार को बीएसएनएल एक्सचेंज के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


साथ ही पिपरी एसडीओ कमलापति से सेलफोन पर वार्ता करके नेटवर्क ठीक कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शुक्रवार की शाम से ही अचानक बीएसएनएल टावर का नेटवर्क फेल हो गया।

सारी रात मोबाइल में नेटवर्क गायब रहा। शनिवार को भी सुबह तक नेटवर्क नहीं आया। उपभोक्ता अजय यादव के नेतृत्व में बीएसएनएल एक्सचेंज पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पिपरी एसडीओ कमलापति से सेलफोन पर हुई वार्ता के बाद पता चला कि केबल कट जाने से यह समस्या उत्पन्न हुई है, उसे ठीक कराया जा रहा है।

 उन्होंने जल्द ही नेटवर्क की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालाें में राकेश, उमेश, प्रेम, परमा, सुदेंद्र, रमेश, महेंद्र, सियाराम, राजा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें