फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप निकली, कम नहीं हुई गलन

Sat, 17 Jan 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को खिली धूप के बाद भी शीतलहर  का प्रकोप जारी रहा। सुबह  मौसम साफ होने और सूर्य का दर्शन होने से लोगों को लगा कि अब ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन गलन बढ़ जाने की वजह से लोग ठिठुरते रहे।
विज्ञापन


ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों के साथ-साथ अलाव का सहारा लिया। राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर अलाव की व्यवस्था न होने से  यात्री कूड़े करकट को ही एकत्रित कर ठंड से निजात पाने की कोशिश में जुटे रहे।

 सोनांचल में शनिवार को मौसम साफ रहा। शुक्रवार को दिन भर आसमान में छाए बादल देख   प्रतीत हो रहा था कि शनिवार को भी मौसम में बदलाव नहीं होगा लेकिन शनिवार की सुबह कुछ देर तक कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन


इससे वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। वाहन काफी धीमी गति से चल रहे थे। लेकिन सुबह करीब दस बजे बादलों की ओट से सूरज निकला तो लोगों ने राहत की सांस ली।

 दिन भर धूप रही, लेकिन ठंड कम होने का नाम नहीं ले रहा। गलन में कोई कमी नहीं आई है। दिन भर शीतलहरी चलती रही। राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर अलाव की व्यवस्था न होने से सुबह यात्री वहां कूड़ा करकट इकट्ठा कर जला रहे थे।

यात्रियों का कहना था कि ठंड से निजात के लिए रेलवे प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन द्वारा अलाव का इंतजाम किया जाना चाहिए। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिन भर शीतलहरी चली। शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह गलन ज्यादा रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें