फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुका नदी पर पुल निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुका नदी पर प्रस्तावित पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नदी के पश्चिमी तट पर मिट्टी का नमूना लेने के लिए बोरिंग शुरू हो गई है। बोरिंग के साथ मिट्टी के नमूने को एकत्र किया जा रहा है जिसे लैब में परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। इस कार्य में डेढ़ माह का समय लगने की संभावना है।
विज्ञापन

मृदा परीक्षण के बाद खंभों के निर्माण के लिए कुएं बनाने का स्थान तय किया जाएगा। पुल निर्माण की आरंभिक प्रक्रिया शुरू होने से रेणुकापार के क्षेत्रों में हर्ष है। पुल निर्माण के लिए कई वर्षों से संघर्ष कर रहे प्रतिनिधियों ने मौके का मुआयना कर शासन प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया। इंटक के जिलाध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी ने कहा कि ओबरा सी की पाइपलाइनों को इसी पुल से ले जाना है लिहाजा उत्पादन निगम अपने अंश की पूंजी सेतु निगम को जल्द दे ताकि पुल निर्माण में तेजी आ सके। बीते मार्च महीने में पुल के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दी थी। अब पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद संभावना है कि पुल को लेकर शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। इस दौरान मौके पर समाजसेवी रमेश सिंह यादव, प्रभात पांडेय, बिल्ली मारकुंडी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरेश यादव, विश्वनाथ पाण्डेय एवं मुकेश जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें