फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क हादसों में बालक और बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी-एमपी सीमा क्षेत्र में शनिवार को हुए सड़क हादसे में पांच साल के बालक व सात साल की बालिका की मौत हो गई। एक घटना शक्तिनगर थाना क्षेत्र में हुई दूसरी सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में हुई।
विज्ञापन

शक्तिनगर थाना क्षेत्र के कोहरौलिया निवासी माही गुप्ता (07) पुत्री राम मनोहर गुप्ता अपनी मां के साथ सड़क पार कर घर जा रही थी। इसी दौरान शक्तिनगर दिशा की ओर से बीना की ओर जा रहे तेज रफ़्तार बाइक सवार ने माही को टक्कर मार दिया। बालिका माही एवं बाइक सवार व्यक्ति दोनों मुख्य मार्ग पर गिरकर घायल हो गए। परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने सभी को बीना स्थित अटल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने माही को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। दूसरी घटना शुक्रवार की रात सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के बाघाडीह में हुई। रात करीब 8 बजे कैंपर वाहन की चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया।
तिनगुड़ी गांव निवासी महेश प्रजापति (28) अपनी मां मानवती प्रजापति (50) के साथ पुत्र व पुत्री को लेकर किसी कार्य से जा रहा था। इसी दौरान कैंपर ने बाइक को टक्कर मार दिया। इससे हृदयांश (05) पुत्र महेश की मौके पर मौत हो गई। घटना में घायल लोगों को अस्पताल में पहुंचा दिया गया। जहां स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें