तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित सीआईएसएफ मैदान पर बुधवार को अनपरा फुटबॉल प्रीमियर लीग सीजन-2 का शुभारंभ अनपरा तापीय के महाप्रबंधक प्रशासन इं. निखिल चतुर्वेदी ने किया।
उद्घाटन मैच पावर हॉउस और ब्लैक ड्रैगन के बीच खेला गया। इसमें ब्लैक ड्रैगन ने पावर हाउस को 2-1 से हराया। ब्लैक ड्रैगन की ओर से वशिष्ठ व राकेश यादव ने टीम के लिए 1-1 गोल किए। वहीं पावर हॉउस की ओर से राहुल यादव ने एक गोल किया।
लीग के आयोजक एवं अनपरा तापीय परियोजना के क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अनपरा में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए अनपरा क्षेत्र के खिलाड़ियों का पंजीकरण करके 5 टीमों का गठन किया गया है, जिसमें पावर हॉउस, ब्लैक ड्रैगन, स्ट्राइकर, वारियर्स, बंगाल टाइगर्स की टीमें हैं।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता इं. अनिल कुमार, अधिशासी अभियंता आरपी यादव, पप्पू सिंह, सुनील सिंह, भोला सिंह, सुशील यादव, रेफरी माधवेंद्र सिंह, एसएन विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद