जुगैल थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक भानमती (24) की शादी कुछ साल पूर्व जुगैल थाना क्षेत्र पिपरा निवासी रामबरन के बेटे जिलाजीत खरवार से हुई थी। परिवार में लंबे समय से कलह चल रहा था। मंगलवार की शाम भानमती का शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।