फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर हिंसा के लिए भाजपा नेता का भाषण जिम्मेदार : लालबिहारी

विज्ञापन
सर्किट हाऊस में पत्रकारो से वार्ता करते स्नातक एमएलसी लालबिहारी यादव। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
कानपुर में हुए बवाल के लिए भाजपा नेता के भड़काऊ भाषण जिम्मेदार है। हिंसा भड़काने वाले भाजपा नेता पर प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा। सिर्फ एक पक्षीय कार्रवाई हो रही है। यह कहना है विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव का। उन्होंने ज्ञानवापी मामले में फिर विवादित बयान दिया।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता में लाल बिहारी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में यूपी में जंगल राज कायम है। सत्ता पक्ष के नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों का संचालन किया जा रहा है। इससे सरकार को हर माह करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। गैर कानूनी तरीके से शासन-प्रशासन बुलडोजर चलवा रहा है। कहा कि यूपी राजस्व संहिता में भूमि विवाद निस्तारण करने की व्यवस्था है। इसके बावजूद प्रशासन कानून को ताख पर रख कर मनमाने ढंग से किसी के मकान और जमीन पर बुलडोजर चलवा रहा। बुलडोजर की कार्रवाई के खिलाफ सदन में आवाज उठाई जा चुकी है। पुलिस पीड़ितों की मदद करने की बजाय उनका उत्पीड़न कर रही है। योगी सरकार में विकास ठप पड़ा है। सपा सरकार में जो विकास कार्य कराए गए थे, उसी को भाजपा सरकार अपना बता रही है। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें