फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने जमीन पर किया कब्जा, जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी तहसील क्षेत्र में एक भाजपा नेता ने करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जा जमा रखा है। मामला संज्ञान में आने पर एडीएम राकेश सिंह ने दुद्धी एसडीएम रमेश कुमार को प्रकरण की जांच कर सप्ताह भर में रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पिपरी थाना क्षेत्र के खाड़पाथर गांव निवासी गिरजा खरवार ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई थी। गिरजा का आरोप है कि उसके पिता के नाम की जमीन को भाजपा के एक नेता ने गलत तरीके से तहसील के कुछ कर्मचारियों को मिलाकर अपने नाम करा लिया है। अब नेता मेरी जमीन बेच रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम अभिषेक सिंह ने एडीएम को प्रकरण की जांच कराने का निर्देश दिया है। एडीएम राकेश सिंह ने एसडीएम दुद्धी को जांच सौंपी है और एक सप्ताह में जांच आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें