फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का शोषण कर रही भाजपा सरकार

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज गोंड के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का शोषण बदस्तूर जारी है। किसानों को सुगमता से खाद उपलब्ध नहीं मिल रहा। खाद के लिए कई दिनों तक लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा ने कहा कि खाद की कालाबाजारी जोरों पर है। अधिक दाम पर किसान खाद खरीदने को मजबूर हैं। सरकार किसानों की समस्याओं को अनसुना कर रही है। जिला सचिव शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, गैस के बढ़े दाम से आम जनता त्रस्त है। ज्ञापन सौंपने वालों में संगीता श्रीवास्तव, राजबली पांडेय, ऊषा चौबे, अमरेश देव पांडेय, निगम मिश्रा, बंशीधर पांडेय, लल्लू राम पांडेय, आकृति निर्भया, प्रमोद पांडेय, आशु दुबे, आकाश वर्मा, सूरज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें