रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर अंजानी गांव के पास शुक्रवार की शाम ट्रक से पास लेने की कोशिश में बाइक फिसल गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें धन्वंतरि चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरा निवासी विकास अपने दो दोस्तों के साथ जरहा स्थित अजीरेश्वर धाम पर मेला देखने आया था। देर शाम वापस लौटते समय अंजानी गांव के पास ट्रक से पास लेने के चक्कर में उनकी बाइक सड़क पर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार विकास, राकेश और उमेश बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को रिहंद परियोजना के धन्वंतरि चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां तीनों की हालत नाजुक बनी हुई थी।