फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को मैजिक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर बैैठा दूसरा युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनौरा के वार्ड नंबर नौ निवासी चंद्रशेखर उर्फ चंदन (35) वाराणसी के चेतगंज निवासी दशरथ चौहान (25) के साथ बाइक से हाथीनाला की ओर से दुद्धी अपने घर की ओर जा रहे था। रास्ते में रजखड़ पेट्रोल पंप के सामने विपरीत दिशा से आ रही मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को एक बोलेरो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवाया। चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार ने चंदन को देखते ही मृत घोषित कर दिया। घायल दशरथ का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें