कोतवाली क्षेत्र के वर गांव के पास बुधवार की रात डीजे वाहन से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले गए। पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
हिरनखुरी गांव निवासी रामदास का पुत्र शिवकुमार (22) बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे बगल के वर गांव में आई एक बरात में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक डीजे वाहन पर लदे जनरेटर से टकरा गई। जोरदार टक्कर से शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में लोग उसे एंबुलेंस की मदद से घोरावल सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन शव लेकर घर चले गए। इस संबंध में कोतवाली निरीक्षक देवता नंद सिंह ने बताया कि इस घटना की कोई जानकारी उन्हें नहीं है।