फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पहली घटना बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर मुख्य कस्बे में बाइक और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार तीनों घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार मुन्नी लाल (28) पुत्र लालदेव, रामदेव (60) पुत्र जग्गू तथा शोनसाह (50) पुत्र उजियार निवासी जौराही बभनी थाने की तरफ से अपने घर जौराही जा रहे थे। अंबिकापुर की ओर से रेणुकूट की ओर जा रही कार से बभनी मुख्य कस्बे में आमने -सामने टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद बाइक सवार दूर जा गिरे, जिसमें रामदेव के पैर की हड्डी टूट गई और सिर पर गहरी चोट आई है। वही शोनसाह के सीने पर गंभीर चोट आई है। मुन्नी लाल को पैर और सीने पर चोट लगी है। डाॅक्टर फिरोज आबेदीन ने रामदेव और शोनसाह को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

उधर नधिरा-बखरिहवां मार्ग पर धरतीडांड के पास कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार आशीष कुमार दुबे (25) पुत्र देवकीनंदन दुबे निवासी कोइली रॉबर्ट्सगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस की मदद से म्योरपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि बाइक सवार आशीष बीजपुर की तरफ से म्योरपुर की ओर आ रहे थे और दूसरी तरफ से बीजपुर की ओर जा रही कार से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें