फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा पशु से टकराकर गई बाइक सवार की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नकटू पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात सड़क पर अचानक छुट्टा पशु के सामने आने से टकराकर गिरे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना से घरवालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नेमना गांव निवासी मोहर लाल (40) सोमवार को सुबह घर से रिहंद परियोजना में ड्यूटी करने गए थे। देर शाम वह लौट रहे थे। रास्ते में नकटू स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क पर अचानक छुट्टा पशु आ गया जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पशु से टकरा गई। घटना में मोहर लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें रिहंद के धनवंतरि अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में मुर्धवा के पास उनकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह मृतक के परिजनों के थाने में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पंचनामा बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से घरवालों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें