फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के कठपुरवा गांव के समीप शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सड़क पर भीड़ होने से कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजवाने के साथ ही आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे कठपुरवा गांव के समीप मिर्जापुर-हिंदुआरी मार्ग पर अज्ञात किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मृतक की शिनाख्त कठपुरवा गांव निवासी राम निहाल मौर्य 45 के रूप में की। घटना की जानकारी होने पर 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में पुलिस चौकी हिंदुआरी के प्रभारी कुंवर सिंह भी पहुंच गए। चौकी इंचार्ज ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा कर सड़क पर जमा लोगों को किनारे कराकर आवागमन बहाल कराया। चौकी इंर्चाज ने बताया कि रामनिहाल किसी काम से केकराही गए थे, वहां से घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। कहा कि मृतक के परिवार के लोग जो तहरीर देंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें