फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर जमगाई मोड़ पर शुक्रवार की रात बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार नीलेश कुमार (19) की मौत हो गई। युवक रॉबर्ट्सगंज में एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। शनिवार को पुलिस ने घोरावल सीएचसी से शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

शाहगंज थाना क्षेत्र के बराक गांव निवासी नीलेश कुमार विश्वकर्मा राॅबर्ट्सगंज नगर स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। नीलेश अविवाहित था। चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। नीलेश शुक्रवार की देर रात पेट्रोल पंप पर काम खत्म होने के बाद घोरावल कोतवाली क्षेत्र के महांव गांव में रिश्तेदारी में जा रहा था। रात में करीब 11 बजे जमगाई मोड़ पर बाइक सवार युवक बोलेरो की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे घोरावल सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर क्राइम इंस्पेक्टर शमशेर यादव ने अस्पताल पहुंच कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। इस संबंध में क्राइम इंस्पेक्टर शमशेर यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें