फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महलपुर के मामने शुक्रवार की रात गिट्टी लदे ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। वह ननिहाल से घर लौट रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जुगैल थाना क्षेत्र के कुसगांव निवासी संतोष (25) शुक्रवार को चोपन थाना क्षेत्र के करगरा स्थित ननिहाल गया था। रात साढ़े नौ बजे के वह बाइक से घर लौट रहा था। प्राथमिक विद्यालय महलपुर के सामने पीछे से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक ने उसकी बाइक पर टक्कर मार दी। इससे वह गिरकर ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया। ट्रक से कुचलकर मौके पर उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर गया। राहगीरों ने पुलिस और परिवार वालों को सूचना दी। पिता केवल ने बताया कि दो बेटों में संतोष बड़ा था। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। हादसे ने परिवार का सहारा छिन लिया। प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें