फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकल सवार पहुंचे गांव-गांव

Wed, 05 Aug 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी पार्टी की ओर से बुधवार से साइकल यात्रा शुरू की गई। पार्टी के राबटर्सगंज विधानसभा कार्यालय से शुरू हुई यात्रा के पूर्व स्व. मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया और सभा की गई। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों की अगुवाई में यात्रा निकली जो गांव-गांव पहुंची। इस दौरान यूपी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का प्रचार किया गया।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष अविनाश कुशवाहा ने कहा कि साइकल यात्रा से सरकार की चलाई जा रही योजनाओं के प्रचार और उसे जन-जन तक पहुंचाने में आसानी होगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गांव-किसान को प्राथमिकता दिया है। जय सिंह और राजन नायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यूपी में इस कार्यकाल में तमाम ऐसे कार्य किये हैं जो लोगों की आय की वृद्धि के साथ ही प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित हुए हैं।

नगवां में साइकल यात्रा को संबोधित करते हुए जिला महासचिव विजय कुमार यादव ने कहा कि डा. राम मनोहर लोहिया, जनेश्वर मिश्र और मुलायम सिंह यादव के रास्ते को अपना कर ही सम्पन्नता और समता का भारत बनाया जा सकता है। घोरावल में विधायक रमेश चंद्र दूबे, बाबूलाल यादव और राम प्यारे सिंह पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन


 राबर्ट्र्सगंज में विधायक अविनाश कुशवाहा, प्रमोद यादव, हिदायत उल्ला खां, नगवां में विजय यादव, जय सिंह, सत्यप्रकाश दूबे, दुद्धी में लवकुश प्रजापति, केदार यादव, जुबेर आलम, रेणुकूट में कुलदीप यादव, चोपन में मुनीर अहमद, सुशील उपाध्याय, आमिल बेग और मारकुंडी में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र कुशवाहा, रोशन लाल यादव की अगुवाई में रैली निकली।

दुद्धी संवाददाता के अनुसार सपा की नगर इकाई ने बुधवार को साइकल यात्रा निकली। साइकल यात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता राकेश और विधायक रूबी प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर किया। केदारनाथ यादव, जुबेर आलम, सोबरन सोनवान, गौस मोहम्मद मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें