फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूंका ऊर्जा राज्य मंत्री का पुतला

Wed, 05 Aug 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को 24 घंटे बिजली देने, अनियमित कटौती बंद करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय उपभोक्ताओं के साथ पटवध में जुलूस निकाला। नारेबाजी के बीच राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और ऊर्जा राज्यमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन


चोपन सोन नदी टोल प्लाजा के निकट बुधवार की सुबह करीब दस बजे विद्युत उपभोक्ताओं का हुजूम कम्युनिस्ट नेता डा. आरके शर्मा की अगुवाई में सड़क पर उतर आया। बिजली को लेकर नाराजगी जताते हुए जमकर नारेबाजी की गई और मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया गया। फिर ऊर्जा राज्य मंत्री का पुतला फूंका गया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि जिले में हजारों मेगावाट बिजली उत्पादन होते हुए भी जिले के लोग अंधेरे में रात गुजारने के लिए विवश हैं।

जिले का 80 प्रतिशत नक्सल घोषित क्षेत्र गुर्मा फीडर से ही जुड़ा हुआ है। जहां बिजली की आपूर्ति बद से बदतर है। पूरा क्षेत्र हाई-लो वोल्टेज के कारण परेशान है। शिकायत के बावजूद अधिकारी मौन हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि गुर्मा फीडर के क्षेत्र को पखवाराभर में सुचारू और व्यवस्थित ढंग से बिजली नहीं मिलती है तो वह विभागीय कार्यालय में तालाबांदी कर काम रोकने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर बुद्धिराम, संजय सिंह, अभिषेक गुप्ता, संतोष गुप्ता, संजय रावत, मनीष सिंह, गुलामे मुस्तफा, विजय कुमार, दिनेश्वर वर्मा, संतोष कुमार, रवि प्रकाश, शिवा पांडेय, बबनी देवी, कुलदीप जिंदल, अमरजीत सिंह, राजू साहनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें