फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भारत बंद आज, बसपा ने बनाई सफलता की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें 21 अगस्त को भारत बंद की सफलता के लिए रुपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बी. सागर ने कहा कि एससी-एसटी के आरक्षण के वर्गीकरण को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारत बंद का समर्थन किया है। सभी कार्यकर्ता इसे सफल बनाने में मुस्तैदी से जुट जाएं। अगर इसी तरह एससी-एसटी के साथ भेद भाव बढ़ता रहा तो हमें भागीदारी से वंचित कर दिया जाएगा।
इस फैसले में भाजपा, कांग्रेस, सपा एवं सभी विरोधी दल की गहरी साजिश है। मुख्य अतिथि मिर्जापुर मंडल के सेक्टर इंचार्ज डाॅ. ओपी मौर्या ने कहा कि बहुजन समाज के नायकों ने लंबे संघर्षों के बाद एससी-एसटी के लिए संविधान में अधिकार दिलाया।
विज्ञापन

इस अधिकार को भाजपा एवं विरोधी दल खत्म करना चाहते हैं। विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष अविनाश शुक्ला ने कहा कि बसपा सर्व समाज के हित की बात करती है। यह फैसला सरकार की बहुत बड़ी साजिश है।
विज्ञापन

बैठक में डाॅ. राम अवतार चौहान, हीरालाल सायन, मोहन राम, परमेश्वर भारती, उमेश कुशवाहा, पवन कुमार, कृष्णा कुमार गिरी उर्फ टाम बाबा, शिव शंकर राव, रामेश्वर आजाद, मुन्नालाल भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें