बभनी विकासखंड बभनी में एक दर्जन विद्यालय वर्षों से बगैर मान्यता के संचालित हो रहे हैं। शनिवार को बीईओ बभनी संजय कुमार ने विभाग के निर्देश पर बगैर मान्यता के विद्यालयों को बंद करा दिया गया। इसमें डीएलसी बभनी देवनाटोला, राज मोहनी शिक्षण संस्थान बैना, सरस्वती विद्या ज्ञान मन्दिर, मां शकुंतला देवी इंटर कालेज चौना, लाल बहादुर पब्लिक स्कूल बरवाटोला, लिटिल एंजल कान्वेन्ट स्कूल चपकी, मरमा रानी शिक्षण संस्थान धनखोर में स्थापित विद्यालय शामिल हैं।
साथ ही आधा दर्जन विद्यालय टेंडर हर्टस स्कूल बभनी, जेम्स डीसी बभनी, पोया सलेहा ठाकुर इंटर कालेज पिपराखाड़, अमेरिकन पब्लिक स्कूल, शिवम शिक्षण संस्थान पोखरा, आदित्य बाल विद्यामंदिर घघरी को नोटिस जारी किया गया है। बीईओ बभनी ने सभी विद्यालय संचालकों को निर्देश दिया है कि शासन का निर्देश है कि बगैर मान्यता के किसी भी दशा में विद्यालयो का संचालन न हो। स्कूलों को बंद कराने वाली टीम में एआरपी नंदलाल, जगरनाथ, हरिश्चंद्र यादव आदि शामिल रहे।