फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में युवक पर भालू ने किया हमला, गंभीर, घायल बीएचयू रेफर

Thu, 14 Jan 2021 12:34 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
भालू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले की घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मजूरही गांव के पास जंगल के नजदीक खेत में मंगलवार देर शाम भालू के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य से उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


मंगलवार रात नौ बजे मजूरही निवासी आशीष (20) घर से करीब तीन किलोमीटर दूर जंगल के पास खेत पर गया था। उसी दौरान एक भालू ने आशीष पर हमला कर दिया। आशीष के चीखन पर  ग्रामीण पहुंचे, लेकिन तब तक भालू जंगल की तरफ भाग निकला। हमले में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचाया।

हालत गंभीर होने के कारण  डॉक्टर ने आशीष को बीएचयू रेफर कर दिया। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद सीएचसी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आशीष को मुआवजा देने के लिए पत्राचार किया जाएगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुन्ना प्रसाद ने बताया कि रात करीब नौ बजे भालू के हमले में घायल आशीष को उसके परिवार के लोग सीएचसी लेकर आए थे। उसके गाल, मुंह, सिर व  कोहनी को भालू ने जख्मी कर दिया है।  
विज्ञापन

 

प्राय: नर भालू में मनुष्यों पर हमला करने की प्रवृत्ति नहीं होती। मादा भालू ही इस मामले में आक्रामक रुख अख्तियार करती है। भोजन की तलाश में जब मादा भालू बच्चों के साथ जंगल में या जंगल के बाहर घूमती है या अपने बच्चों की तलाश करती है तो रास्ते में मिलने वाले मनुष्यों पर हमला बोल देती है। वह अपने पंजे से 10 टन की ताकत से हमला करती है। इसलिए जंगल में समूह में जाना चाहिए। 

विज्ञापन

नीटू शर्मा, वन्य जीव रक्षक।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें