फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बजरंग बली की प्रतिमा तोड़ी, आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। विजयगढ़ दुर्ग पर स्थित मंदिर में स्थापित बजरंगी बली की प्रतिमा को सोमवार को क्षतिग्रस्त कर दी गई। मामले में पुलिस ने एक किशोर को गिरफ्तार किया है। वह मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। घटना से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर बाद विजयगढ़ दुर्ग स्थित काली मंदिर के पुजारी ने पास स्थित दूसरे मंदिर में स्थापित बजरंग बली की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त हाल में देखा। पास में खड़े एक किशोर को पकड़ लिया। शोर मचाने पर अन्य लोग भी पहुंच गए। सूचना पुलिस को दी गई। रामपुर बरकोनिया पुलिस के बाद सीओ सदर संजीव सिंह कटियार मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि किशोर को हिरासत में लिया गया है। वह जुगैल क्षेत्र का रहने वाला है। मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रहा है। उसके परिजनों को बुलाया गया है। छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें