फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भारत मां के सच्चे लाल थे बाबू गेनू सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान के संयुक्त बैनर तले बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व वानर सेना के अध्यक्ष रहे बाबू गेनू सिंह का बलिदान दिवस मनाया। संत कीनाराम पीजी कॉलेज परिसर में हुए कार्यक्रम में बाबू गेनू सिंह के समाज में योगदान पर चर्चा करते हुए उनके आदर्शाें को अपनाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बाबू गेनू सिंह भारत मां के सच्चे लाल थे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक डॉ. गोपाल सिंह ने कहा बाबू गेनू का जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित रहा। जीवन पर्यंत उन्होंने भारत मां के लिए काम किया। 15 वर्ष की उम्र में वानर सेना के अध्यक्ष बने। सही मायने में वह भारत मां के लाल थे। उन्होंने कहा कि बाबू गेनू सिंह ने स्वदेशी का आह्वान किया। बलिदान देने में भी पीछे नहीं रहे। अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक तीरथराज ने कहा कि बाबू गेनू सिंह का व्यक्तित्व-कृतित्व हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। संचालन स्वदेशी जागरण मंच के जिला सह संयोजक राकेश चंद्र शुक्ला ने किया। इस मौके पर रामसकल चौबे, जय प्रकाश गुप्ता, चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर के पूर्व अध्यक्ष राजाराम मौर्य, विनोद जालान, मुन्ना धांगर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें