ोरावल क्षेत्र के खुटहां गांव में नुक्कड़ नाटक में उपस्थित लोग।
- फोटो : SONBHADRA
घोरावल। नाबार्ड के वित्तीय समावेशन निधि द्वारा प्रायोजित और भारतीय स्टेट बैंक की ओर से आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मंगलवार को घोरावल नगर से सटे खुटहां गांव में वित्तीय साक्षरता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। कलाकारों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को सरल भाषा में सरकार की विभिन्न लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया।
नुक्कड़ नाटक के कलाकार जादूगर रोहित कुमार ने अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना आदि के बारे में बताया। नुक्कड़ नाटकों के जरिए ग्रामीणों को जालसाजों से बचने के उपाय बताए। उन्होंने बताया कि कोई भी ग्रामीण किसी अनजान व्यक्ति को अपना आधार कार्ड, पास बुक, पैन कार्ड अथवा कोई भी कागजात न दे। बैंक के शाखा प्रबंधक हंसराज ने जनमानस को बचत योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोग पैसा कमाने के साथ ही अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए बचत के बारे में भी सजग हो जिससे कि कभी भी आकस्मिक आवश्यकता पर लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। जगन्नाथ प्रसाद, काशी प्रसाद, ग्राम प्रधान मुनिया देवी, शिवलाल आदि रहे।