सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के न्यू कॉलोनी स्थित हरता बाबा मंदिर के समीप मंगलवार को पांच दिवसीय श्रीराम कथा की शुरूआत हुई। श्रीराम के जयकारे से समूचा इलाका भक्तिमय हो गया।
पहले दिन कथा व्यास पूज्य दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी ने बताया कि कलियुग में भगवान की प्राप्ति का सबसे सरल और प्रबल साधन रामनाम जप ही है। इसमें एक बहुत बड़ा सद्गुण यह है कि सतयुग में भगवान के ध्यान, तप और त्रेता युग में यज्ञ-अनुष्ठान, द्वापर युग में पूजा-अर्चना से जो फल मिलता था, कलियुग में वह पुण्य श्रीराम के नाम-संकीर्तन मात्र से ही प्राप्त हो जाता है। त्रेता युग में लोग सैकड़ों वर्ष यज्ञ करते थे तो उन्हें फल मिलता था। वो फल कलियुग में भगवान के नाम का कीर्तन करने मात्र से मिल जाता है। कलियुग में तो केवल श्रीहरि की गुण गाथाओं का गान करने से ही मनुष्य भवसागर की थाह पा जाते हैं। कलियुग में न तो योग और यज्ञ है और न ज्ञान ही है। श्रीराम जी का गुणगान ही एकमात्र आधार है। इसलिए सारे भरोसे त्यागकर जो श्रीरामजी को भजता है और प्रेम सहित उनके गुण समूहों को गाता है, वही भवसागर से तर जाता है। नाम का प्रताप कलियुग में प्रत्यक्ष है। नाम जप से बढ़कर कोई भी साधना नहीं है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, जिला मंत्री अजीत रावत, पूर्व चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता, पुष्पा सिंह, संगीता पाठक, कोमल पांडेय, कमलेश चौबे, संतोष शुक्ला ,आशुतोष चतुर्वेदी, श्रावण कुमार, संजीव तिवारी आदि रहे।