फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैद्यनाथ महाराज की मनाई गई पुण्यतिथि

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ममुआं स्थित जिला कार्यालय में विश्व हिंदू महासंघ की ओर से अवैद्यनाथ महराज की पुण्यत - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ महाराज के गुरु ब्रह्मलीन महंत श्री अवैद्यनाथ महाराज की पुण्यतिथि शुक्रवार को जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज में हिंदू युवा वाहिनी एवं विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने मनाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रहे मंडल प्रभारी रुद्र प्रकाश पाठक ने कहा कि महंत अवैद्यनाथ जी महाराज हिंदू जागरण का पुरोधा थे। हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी डॉ उपेंद्र देव पांडेय ने मुख्य संरक्षक योगी आदित्यनाथ महाराज के कार्यों योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष विवेकानंद पांडेय ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस दौरान विश्व हिंदू महासंघ जनपद इकाई के पुनर्गठित नवीन इकाई की घोषणा की गई। जिला प्रभारी का दायित्व राम कुमार जायसवाल को व जिलाध्यक्ष शंभू सिंह, जिला महामंत्री उमेश ओझा व जिला उपाध्यक्ष सुभाष सिंह नागर, प्रदीप त्रिपाठी, शशांक देव पांडेय, रजनीश चौबे, श्लोकी मिश्रा, जिला मंत्री पिंटू केशरी, आदर्श ओझा, सुनील गुप्ता, रवि कुमार चंद्रवंशी, संदीप जायसवाल व जिला कोषाध्यक्ष संतोष पाठक व जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व संदीप राय को बनाया गया। साथ ही विश्व हिंदू महासंघ के सह मंडल प्रभारी का दायित्व सत्यप्रकाश पांडेय को एवं अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का दायित्व संतोष कुमार पांडेय को सौंपा गया। कार्यक्रम में सुमन सिंह पटेल, स्नेहलता पाण्डेय, राजेन्द्र पटेल, नीलम शुक्ला, महेश पाण्डेय, उमेश शुक्ला, पंकज गौतम, अजीत पामडेय, अमित शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें