फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नहाते समय बंधी में डूबने से मामी-भांजी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के तिरकटवा मुनगाडीह गांव में मंगलवार को दोपहर तीन बजे बंधी में नहाने गए मामी-भांजी की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रिंकू देवी (22) पत्नी श्रीराम निवासी तिरकटवा मुनगाडीह अपनी भांजी खुशी (7) पुत्री राम प्रताप निवासी फूलीडूमर छत्तीसगढ़ के साथ घर से सौ मीटर दूर तिरकटवा बंधी में नहाने गई थी। नहाते समय खुशी गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। भांजी को डूबते देख मामी रिंकू बचाने के लिए कूद पड़ी।
उसे पकड़ कर बचाने लगी तबी रिंकू की साड़ी पानी में एक पत्थर में फंस गई और वह भी डूब गई। काफी देर बाद जब वह नहाकर घर नहीं लौटी तो परिजनों ने बंधी पर जाकर देखा तो कपड़ा बाहर था और वह लोग नहीं थी। बंधी में कपड़ा देख लोग अंदर जाकर देखा तो मामी-भांजी दोनों की डूबने से मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि खुशी एक सप्ताह पहले अपने मामा-मामी के घर आई थी। घटना की परिजनों ने तत्काल बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बभनी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया गया। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा जा रहा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें