फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 48 घंटे बाद मिला मुकेश का शव, अंकित की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। रेणुका नदी में सेल्फ़ी लेने के दौरान बीते रविवार की सुबह डूबे एक युवक का शव हादसे के तीसरे दिन 48 घंटे बाद मिला। वहीं नदी में डूबे किशोर की तीसरे दिन भी तलाश जारी रही। मगर मंगलवार की शाम तक सफलता हासिल नहीं हो सकी। अंधेरा होने के कारण सर्च आपरेशन बंद करना पड़ा। बुधवार की सुबह से फिर तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर पुलिस अधीक्षक की पहल पर मंगलवार की सुबह लखनऊ से आई एसडीआरएफ की टीम ने नदी में नाव उतारकर तथा पानी के अंदर जाकर विभिन्न उपकरणों से तलाश की गई। बावजूद इसके नदी में डूबे किशोर का पता नहीं चल सका। उसके पूर्व रविवार को स्थानीय गोताखोरों एवं सोमवार को पीएसी के खोजी दस्ते द्वारा तलाश की गई थी। बता दें कि सीओ कार्यालय ओबरा में तैनात मुंशी अरविंद कुमार का भतीजा अंकित कुमार(16) पुत्र अशोक कुमार तथा ओबरा थाने में तैनात दीवान सुभाष मौर्य का भाई मुकेश मौर्य (25) पुत्र बेनी प्रसाद मौर्य अपने साथी आशुतोष कुशवाहा के साथ बीते रविवार की सुबह रेणु नदी किनारे घूमने गए थे। इसी दौरान तीनों नए पुल के नीचे पानी में उतरकर सेल्फी लेने लगे। सेल्फी लेने के दौरान मुकेश और अंकित नदी में डूब गए थे। मंगलवार को तलाशी के दौरान एसडीआरएफ इंस्पेक्टर मोइन खान, क्राइम इंस्पेक्टर डीके चौधरी, कस्बा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार मौके पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें