राबर्ट्सगंज संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर निरीक्?
- फोटो : SONBHADRA
जिले में विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स भी आएगी। फोर्स के ठहराने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को एएसपी विनोद कुमार, सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राबर्ट्सगंज समेत कई स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्कूलों के प्रबंधकों को रोशनी, पेयजल आदि का समुचित प्रबंध करने का निर्देश दिया।
एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने दोनों एएसपी और सभी सीओ को अपने-अपने क्षेत्रों में बाहर से आने वाली फोर्स को ठहराने के लिए समुचित प्रबंध करने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को एएसपी मुख्यालय विनोद कुमार, सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने राबर्ट्सगंज नगर में स्थित कई स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण कर पेयजल आदि का इंतजाम देखा। प्रधानाचार्यों से वार्ता कर कमियों को दुरुस्त कराने को कहा। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा आदि मौजूद रहे। उधर विधानसभा चुनाव में बाह्य पुलिस फोर्स के ठहरने के लिए करमा थाना क्षेत्र स्थित इंटर कॉलेज एवं डिग्री कालेजों में विधान सभा चुनाव ड्यूटी में आने वाले बाह्य पुलिस पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को रुकने के लिए पूर्व से ही केंद्र बनाया जाता रहा है। उक्त स्कूलों में पुन: ठहराव केंद्र बनाए जाने के लिए घोरावल क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल एवं करमा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने शुक्रवार को निरीक्षण किया।