फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के आंबेडकर नगर मोहल्ले में शनिवार की रात व्यापारी संतोष गुप्ता के घर लाखों की चोरी करने वाला एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गयौ। पकड़े गए चोर की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की वीडियो रिकॉडिंग मशीन, एलईडी ने बरामद कर लिया है। यह जानकारी मंगलवार को सदर कोतवाली में सिटी क्षेत्राधिकारी राजकुमार तिवारी ने पत्रकारों को दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार को राबर्ट्सगंज के मेन चौक के पास फोर्स के साथ चौकी इंचार्ज वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी वक्त मुखबिर के जरिये चोर के बारे में जानकारी मिली। चंडी तिराहे के पास घेराबंदी कर कोतवाल सुभाष राय और कस्बा चौकी इंचार्ज कृष्ण अवतार सिंह ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया राबर्ट्सगंज के आंबेडकर नगर निवासी राजन बाबू दो बोरो में एक एलईडी टीवी, एक वीडियो कैमरा, दो डिजिटल फोटो कैमरा बरामद हुआ। चोर सामानों को कहीं बेचने के लिए लेकर जा रहा था। आरोपी का घर में घुसकर चोरी करने के आरोप में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें