फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: मौसेरे भाई को बचाने के लिए जवान ने किए वीडियो वायरल, पुलिस जल्द सौंपेंगी जांच रिपोर्ट

Sat, 13 Jun 2020 11:29 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
सोनभद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के निवासी सियाचिन में तैनात सैनिक राधा रमण राय ने अपने मौसेरे भाई को बचाने के लिए वीडियो वायरल किया है। यह खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है। अनपरा थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने जांच रिपोर्ट एसपी को भेज दी है। वहीं, इस मामले की जांच कर रहे पिपरी क्षेत्राधिकारी विजय शंकर मिश्र भी जल्द ही जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपेंगे।

विज्ञापन


पिपरी क्षेत्राधिकारी वीएस मिश्रा का कहना है कि सियाचिन के 173  फील्ड रेजीमेंट 56 एपीओ में  तैनात राधा रमण राय के वायरल वीडियो की जांच में मामला एनसीएल की जमीन पर दो पक्षों में चल रहे विवाद को लेकर है। उन्होंने बताया  कि वायरल वीडियो में जवान ने वीरेन्द्र नाथ राय को अपना पिता व आशीष  राय को अपना भाई बताया है, जबकि जवान राधा रमण राय पुत्र रविन्द्र नाथ राय  भरसड़ी थाना मेहनगर तहसील लालगंज जिला आजमगढ़ के निवासी हैं,  जो आशीष का मौसेरा भाई है।

उन्होंने बताया कि जिस चोरी व जमीन के मामले में जवान ने वीडियो वायरल किया है। वह एनसीएल की जमीन पर टप्पू विश्वकर्मा व आशीष  राय के पिता वीरेंद्र नाथ राय के बीच विवाद से जुड़ा हुआ है। 14 मार्च 2020 को आशीष व उसके तीन साथियों के खिलाफ चोरी का का मामला रेणुसागर निवासी सैयद सउद आलम ने दर्ज कराया है।
विज्ञापन


इससे पूर्व भी जमीन संबंधी विवाद में पुलिस की तरफ से वर्ष 2016 में शांतिभंग की कार्रवाई की जा चुकी है। लेखपाल की रिपोर्ट में भी यह बात साबित हो चुकी है कि जमीन एनसीएल की है। समय समय पर एनसीएल के अधिकारी जमीनों पर कब्जे को लेकर शिकायत करते रहते हैं।

अनपरा कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने कहा कि चोरी के मामले में आशीष को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन आशीष तब से फरार है। सियाचिन में तैैनात जवान ने अपने मौसेरे भाई को बचाने के लिए वीडियो वायरल किया है। इसकी रिपोर्ट एसपी को सौंप दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें