सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित खनन विभाग परिसर में शुक्रवार को सोनांचल ट्रक ओनर एसोसिएशन ने विरोध प्रदर्शन किया। तीन सूत्री मांगों के समर्थन में नारे लगाए। डीएम को संबोधित ज्ञापन खान अधिकारी को सौंपा।
एसोसिएशन के अंकुर कश्यप, कमल किशोर सिंह ने बताया कि आए दिन ट्रक मालिकों को परेशान किया जा रहा है। अंडरलोड, ओवरलोड, बिना परमिट के नए-नए नियम बताकर चालान कर दिया जाता है। परमिट होल्डर की ओर से मनमाने रेट पर वसूली की जाती है। उन्होंने प्रशासन से अलग-अलग श्रेणी के वाहनों की लोडिंग तय करने, परमिट लेने का समय और दाम निर्धारित करने, एक ही रोड पर जगह-जगह लगे बैरियर को बंद कर एक ही बैरियर क्रियाशील करने की मांग की। प्रदर्शन में शशि भूषण सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल, मनीष सिंह, आशीष सिंह, सत्येंद्र सिंह, विनोद सिंह, धीरेंद्र पांडेय, चंद्रमणि पटेल, सुरेश गुप्ता, मक्खन सेठ आदि शामिल रहे।