फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साडा के एक और जेई पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) में तैैनात एक और जेई की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं। मानचित्र स्वीकृति सहित अन्य कार्यों में अवैध धनउगाही कर सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की गई है। डीएम ने साडा के सचिव (एडीएम) को इसकी जांच सौंपी है। ऐसे ही आरोपों की पुष्टि पर साडा के अनुचर को पिछले दिनों निलंबित किया गया था, जबकि एक जेई के खिलाफ निलंबन की संस्तुति करते हुए मंडलायुक्त ने शासन को रिपोर्ट भेजी है। अब दूसरे जेई पर भी आरोपों से साडा कार्यालय विवादों के घेरे में आ गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता भगवानदास ने डीएम को प्रेषित पत्र में कहा है कि जेई एसके शर्मा चोपन, डाला, ओबरा क्षेत्र में मानचित्र स्वीकृत कराने के नाम पर अवैध वसूली करा रहे हैं। आवासीय उपयोग की भूमि पर व्यावसायिक मानचित्र की स्वीकृति दी जा रही है। यही नहीं नियमों को दरकिनार कर व्यावसायिक शुल्क प्राधिकरण कोष में न जमा कर आवासीय शुल्क जमा कराया जाता है। गत 20 अप्रैल को डीएम के निरीक्षण के दौरान भी यह मामला सामने आया था, जिस पर वह कई पत्रावलियां अपने साथ ले गए थे। वर्षों से एक ही क्षेत्र में तैनात जेई आर्किटेक्ट के माध्यम से वसूली करा रहे हैं। अफसरों का हवाला देकर साडा क्षेत्र में पीडब्लूडी की ओर से कराए जाने वाले कार्यों में भी कमीशन ले रहे हैं। ऐसी गड़बड़ियों के कारण ही जेई एसके शर्मा को पूर्व में भी निलंबित किया जा चुका है। शिकायतकर्ता ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। डीएम चंद्र विजय सिंह ने साडा के सचिव को जांच अधिकारी नामित करते हुए इसकी विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, जेई एसके शर्मा का कहना था कि सारे आरोप निराधार हैं। कुछ लोग निजी द्वेष के कारण साजिश के तहत ऐसा करा रहे हैं। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें